Vastu Tips: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की सही दिशा से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा, जान‍िए वास्तु शास्‍त्र के नियम

Vastu Tips: आज के समय में फ्रिज, टीवी और एयर कंडीशनर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हर घर की जरूरत बन चुके हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इनकी सही दिशा में प्लेसमेंट बेहद अहम मानी जाती है.
Vastu Tips

वास्‍तु टिप्‍स

Vastu Tips: आज के समय में फ्रिज, टीवी और एयर कंडीशनर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हर घर की जरूरत बन चुके हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इनकी सही दिशा में प्लेसमेंट बेहद अहम मानी जाती है. यदि इन्हें गलत स्थान पर रखा जाए तो यह घर की शांति और सकारात्मक माहौल को प्रभावित कर सकते हैं. वहीं, सही दिशा में रखे गए ये उपकरण न केवल पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाते हैं, बल्कि स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर भी अच्छा प्रभाव डालते हैं.

फ्रिज की सही दिशा

  • फ्रिज को घर में रखते समय उसकी दिशा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह जल और अग्नि तत्व का मिश्रण माना जाता है. वास्तु के अनुसार फ्रिज के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे उपयुक्त मानी गई है. अगर इस दिशा में जगह उपलब्ध न हो तो उत्तर-पश्चिम दिशा भी एक विकल्प हो सकती है. हालांकि, फ्रिज को उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे घर में तनाव और विवाद की स्थिति बन सकती है.

एसी और कूलर के लिए दिशा

  • एयर कंडीशनर और कूलर जैसे उपकरण जल और वायु तत्व से जुड़े होते हैं, इसलिए इनकी सही दिशा भी जरूरी है. इन्हें उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना सबसे बेहतर माना जाता है. इसके अलावा, इन्हें उत्तर या पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है. दक्षिण-पश्चिम दिशा में इन्हें रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उपकरण जल्दी खराब हो सकते हैं और अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है.

टीवी लगाने का सही स्थान

  • टेलीविजन की बात करें तो यह आज हर घर का अहम हिस्सा बन चुका है. वास्तु के अनुसार लिविंग रूम में टीवी को पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. टीवी देखते समय अगर व्यक्ति का चेहरा पूर्व दिशा की ओर हो तो इसे और भी लाभकारी माना जाता है. वहीं, बेडरूम में टीवी रखने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे नींद और मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है.

किचन के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के नियम

  • इसके अलावा किचन में उपयोग होने वाले माइक्रोवेव, ओवन और टोस्टर जैसे हीटिंग उपकरण अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए इन्हें किचन के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना उचित माना गया है. साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पानी के स्रोत जैसे सिंक और अग्नि से जुड़े उपकरण एक-दूसरे के बिल्कुल पास न हों, ताकि घर में संतुलन बना रहे.

ये भी पढे़ं- Baglamukhi Jayanti 2026:अप्रैल म‍हीने में कब है बगलामुखी जयंती? जानिए सही तिथि और पूजा विधि

(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

ज़रूर पढ़ें