Surya Gochar 2026: सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, अगले एक महीने 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Surya Gochar 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां लेकर आ सकता है. इस दौरान गुस्सा बढ़ने, खर्चों पर नियंत्रण न रहने और कार्यक्षेत्र में तनाव जैसी स्थितियां बन सकता हैं. आइए जानते हैं किन चार राशियों को अगले एक महीने तक संभलकर रहने की जरूरत है.
सूर्य गोचर 2026
Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य इस राशि में 16 दिसंबर 2026 तक रहेंगे. सूर्य के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. लेकिन कुछ राशियों को सावधान ररहनी की जरूरत है.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां लेकर आ सकता है. इस दौरान गुस्सा बढ़ने, खर्चों पर नियंत्रण न रहने और कार्यक्षेत्र में तनाव जैसी स्थितियां बन सकता हैं. आइए जानते हैं किन चार राशियों को अगले एक महीने तक संभलकर रहने की जरूरत है.
मिथुन राशि (Gemini)
- मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर कई तरह की चुनौतियां खड़ी कर सकता है.
- इस दौरान पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें.
- किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि धन फंसने की आशंका है.
- नौकरी और कारोबार में काम का दबाव बढ़ सकता है.
कर्क राशि (Cancer)
- कर्क राशि वालों को पारिवारिक और भावनात्मक मामलों में सतर्क रहना होगा.
- संतान की पढ़ाई या सेहत को लेकर चिंता हो सकती है.
- प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी बढ़ने की संभावना है.
- ऐसे में बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें.
- निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें.
तुला राशि (Libra)
- तुला राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
- परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है.
- आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है.
- इसलिए अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें.
- गुस्से में आकर किसी से गलत बात न कहें.
- खानपान और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
- वृश्चिक राशि में ही सूर्य का गोचर होने वाला है.
- इससे आत्मविश्वास बढ़ सकता है, लेकिन गुस्सा और अहंकार भी परेशानी का कारण बन सकते हैं.
- जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है.
- नौकरी में अधिकारियों से बहस करने से बचें.
- सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें.



