23 सितंबर से अस्त होंगे शुक्र, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, जानें क्या होगा असर
Venus Combust 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान शुक्र का प्रभाव कमजोर माना जाता है, जिसका असर अलग-अलग राशियों के जातकों पर देखने को मिल सकता है. कुछ लोगों को इस दौरान काम, धन और पारिवारिक जीवन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
शुक्र अस्त 2026
Venus Combust 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, धन, वैभव, प्रेम, और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को शुक्र अस्त होने जा रहे हैं. शुक्र के अस्त होने की यह टाइम लगभग 37 दिनों तक रहने की बात कही जा रही है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान शुक्र का प्रभाव कमजोर माना जाता है, जिसका असर अलग-अलग राशियों के जातकों पर देखने को मिल सकता है. कुछ लोगों को इस दौरान काम, धन और पारिवारिक जीवन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं वे 3 राशियां कौन सी हैं.
मिथुन राशि
- मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
- ऑफिस में सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ किसी तरह की गलतफहमी से बचें और सभी के साथ मिल-जुलकर काम करने की कोशिश करें.
- इस समय बिना पूरी जानकारी के कोई बड़ा फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा.
- वहीं व्यापार करने वाले लोगों को भी नए निवेश या बड़े जोखिम वाले फैसलों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.
कन्या राशि
- कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है.
- धन से जुड़े कामों में कुछ रुकावटें आने की संभावना बताई जा रही है.
- पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी रखें और किसी भी नए निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें.
- इस दौरान खर्च बढ़ सकता है इसलिए अपने बट पर ध्यान देना जरूरी होगा.
ये भी पढ़ें-Surya Gochar 2026: 17 सितंबर से इन 3 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन, सूर्य गोचर के दौरान रहें सावधान
वृश्चिक राशि
- वृश्चिक राशि के जतकों को इस दौरान अपने पारिवारिक रिश्तों पर खास ध्यान देने की जरूरत हो सकती है.
- शुक्र के कमजोर प्रभाव के कारण घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमी या तनाव पैदा होने की आशंका बताई जाती है.
- परिवार में शांति बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और छोटी बातों को ज्यादा बढ़ाने से बचें.
- किसी भी तरह के विवाद में उलझने के बजाय बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश करें.