IPL 2026: Arshdeep Singh ने इंस्टाग्राम से क्यों डिलीट किए 200 से ज्यादा पोस्ट? विराट कोहली के साथ वाली रील भी हटाई

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अचानक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए हैं.
Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अचानक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए हैं. हैरानी की बात तो यह है कि उन्होंने विराट कोहली के साथ 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की एक वायरल रील भी हटा दी है. अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में सिर्फ 45 पोस्ट नजर आ रहे हैं.

अर्शदीप ने डिलीट की विराट कोहली वाली रील

दरअसल हाल ही में आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का अभियान खत्म होते ही भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए हैं. इन पोस्ट में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली के साथ बनाई गई रील भी शामिल है. इस रील को करीब 150 मिलियन व्यूज मिले थे और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक माना जा रहा है कि अर्शदीप ने मौजूदा विवादों के कारण ये सभी पोस्ट हटा दिए हैं. हालांकि अर्शदीप या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कि यह पोस्ट किस वजह से हताए गए हैं.

यह भी पढ़ें: IPL Vaibhav Suryavanshi Global Craze : दुनियाभर में वैभव सूर्यवंशी का क्रेज! WWE स्टार ने पहनी विस्फोटक बैटर की जर्सी, पोस्ट वायरल

विवादों में रहे अर्शदीप सिंह

आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह अपने प्रदर्शन से ज्यादा विवादों से सुर्खियों में रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके कई विवादित वीडियो वायरल हुए थे. इन वायरल वीडियो में वह अपने साथी खिलड़ियों का मजाक उड़ाते नजर आए थे. जिसके बाद उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. अर्शदीप ने एक वीडियो में तिलक वर्मा को, ”ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?” कहकर संबोधित किया था. जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर लक्षमण शिवरामकृष्णन ने उनपर बैन लगाने तक की बात कह दी थी.

IPL 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 का सीजन पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है. इस सीजन 14 मैचों में उन्होंने 10.20 की इकॉनमी रेट से सिर्फ 14 विकेट लिए हैं.

ज़रूर पढ़ें