IPL 2026 के बीच अर्शदीप सिंह का रोमांटिक मोमेंट वायरल, गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ एयरपोर्ट में हाथों में हाथ डाले आए नजर

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं.
Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ एयरपोर्ट में हाथों में हाथ डाले नजर आए. इस वायरल वीडियो में अर्शदीप का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला.

एयरपोर्ट में दिखा अर्शदीप सिंह का रोमांटिक अंदाज

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स की टीम के साथ एयरपोर्ट में नजर आ रहे हैं. इस दौरान अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन कौर भी उनके साथ नजर आई. एयरपोर्ट में दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए. वायरल वीडियो में अर्शदीप, समरीन का बैग उठाए नजर आ रहे हैं. अर्शदीप का यह रोमांटिक अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म

IPL 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में 36 की औसत से उन्होंने सिर्फ 11 विकेट ही लिए हैं. इस सीजन कई मैचों में वह काफी महंगे साबित हुए हैं, जिसके चलते उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

अर्शदीप सिंह IPL करियर

27 वर्षीय भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने साल 2019 में पंजाब किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया. आईपीएल में वह अब तक कुल 92 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 27.46 की औसत से उन्होंने 108 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.16 की रही.

ज़रूर पढ़ें