खिलड़ियों की फिटनेस पर BCCI सख्त, लागू किया नया नियम, 10 मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया
BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए नए फिटनेस नियम लागू कर दिए हैं. अब भारतीय टीम के प्लेयर्स के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना पहले से भी ज्यादा मुश्किल हो गया है. टीम में चयन के लिए अब खिलाड़ियों को पहले से ज्यादा कड़े फिटनेस मानकों पर खरा उतरना होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने यह फैसला आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारत की खराब फील्डिंग की वजह से लिया है.
2 चरणों में पास करना होगा फिटनेस टेस्ट
बीसीसीआई के नए नियम के मुताबिक अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस साबित करने के लिए 2 चरणों में फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. उन्हें ब्रोंको टेस्ट के अलावा 2km की दौड़ भी पूरी करनी होगी. नए प्रोटोकॉल के तहत अब खिलाड़ियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने इसके लिए 9-10 मिनट का समय निर्धारित किया है. यानी खिलाड़ियों को 2km की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका में नए लुक में नजर आए मोहम्मद सिराज, घुंघराले बालों में दिखा मियां मैजिक का अलग स्वैग
पास करना होगा ब्रोंको टेस्ट
पिछले साल एड्रियन ले रॉक्स के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच बनने के बाद फिटनेस टेस्टिंग ड्रिल्स में बदलाव किए गए. एड्रियन ले रॉक्स के आने के बाद ही बीसीसीआई ने ब्रोंको टेस्ट की शुरुआत की थी. इसके लिए खिलाड़ियों को 60 मीटर के कोर्स पर बार-बार शटल रन पूरा करना होता है, जिसमें उन्हें बिना किसी ब्रेक के कुल 1,200 मीटर की दूरी तय करनी होती है. इस टेस्ट के लिए पहले 6 मिनट का समय निर्धारित था, लेकिन अब इसे घटाकर 5 मिनट 15 सेंकड़ से 5 मिनट 20 सेकंड तक कर दिया गया है. इस टेस्ट के बाद प्लेयर्स को 2km की दौड़ भी पूरी करनी होगी.
क्यों सख्त BCCI?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट में आसान टेस्ट दिए गए थे. रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के स्टाफ ने नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को पूरी तरह फिट ना होने के बावजूद उन्हें फिटनेस क्लियरेंस दे दिया था, जिससे बीसीसीआई नाराज है. अब बोर्ड ने नए फिटनेस नियम तय कर सख्ती बरती है.