Blind Cricket Asia Cup: बिना मैच खेले चैंपियन बना पाकिस्तान, अब भारत ने दी बॉयकॉट की चेतावनी, क्यों मचा बवाल
पाकिस्तान की टीम और भारतीय टीम
बांग्लादेश के ढाका में शुक्रवार (20 नवंबर 2026) को आयोजित पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप 2026 के फाइनल में बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना पाकिस्तान को चैंपियन घोषित किए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस एकतरफा फैसले के विरोध में भारतीय टीम ने पुरस्कार वितरण समारोह (ट्रॉफी सेरेमनी) का बहिष्कार किया और भविष्य में पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी मैच न खेलने की चेतावनी दी है.
बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच
बारिश की वजह से मैच रद्द होने के कारण मैच रेफरी ने नेट रन रेट के आधार पर पाकिस्तान को टूर्नामेंट का एकमात्र विजेता घोषित कर दिया. रेफरी के इस एकतरफा फैसले से भारतीय टीम नाराज हो गई है और पूरे टूर्नामेंट का बहिष्कार करते हुए ट्रॉफी वितरण समारोह का विरोद किया दिया. भारतीय टीम ने मैच रेफरी के निर्णय को नियमों के खिलाफ बताया है.
CABI का मानना है कि…
क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया’ यानी CABI का मानना है कि यदि फाइनल मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाता है या फिर किसी कारण टाई हो जाता है तो ऐसे स्थिति में दोनों ही टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाना चाहिए था. सीएबीआई ने रेफरी के फैसले को संयुक्त रूप से खारिज करते हुए दोनों देशों के चैंपियन बनाने की मांग दोहराई है.
ये पूरा विवाद तब शुरू…
दरअसल ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब, वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (WBCC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख सुल्तान शाह ने कथित तौर पर WBCC की तकनीकी समिति के फैसले को पलट दिया. तकनीकी समिति ने भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित करने पर सहमति जताई थी. लेकिन इसके बाद मैच रेफरी को पाकिस्तान को घोषित करने का निर्देश दिया गया.



