CSK vs SRH Match: चेपॉक में हैदराबाद की शानदार जीत, चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में मारी एंट्री
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
CSK vs SRH Score Update: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ हैदराबाद ने प्लेऑफ में एंट्री कर ली है. चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद ने ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाज से एक ओवर पहले ही 5 विकेट खोकर 181 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स- संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन
सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे