कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत की जगह IPL में मारी थी एंट्री, अब रेप केस में गिरफ्तारी के आदेश
अभिषेक पोरेल
Abishek Porel: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. कोलकाता हाईकोर्ट ने रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में पोरेल को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. इसी के साथ कोर्ट ने जांच के दौरान उनके सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस जैसे फोन, लैपटॉप को जब्त करने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कौन है अभिषेक पोरेल और क्या है पूरा मामला…
अभिषेक पोरेल पर लगे रेप के गंभीर आरोप
दरअसल, घरेलू क्रिकेट के उभरते विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ एक महिला ने हुगली जिले के मगरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी. शिकायत के मुताबिक साल 2023 में संपर्क में आने के बाद पोरेल ने शादी का वादा करके पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उनके निजी पलों की वीडियो बना ली. महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप के बाद अब कोलकाता हाईकोर्ट ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए क्रिकेटर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं.
🚨 Legal Trouble for Abishek Porel: High Court Orders Arrest🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) July 19, 2026
– The Calcutta High Court has ordered that Delhi Capitals cricketer and Bengal Ranji Trophy player, Abishek Porel, should be apprehended wherever he is.
– Additionally, his mobile phones and electronic devices… pic.twitter.com/LaTOqBFaZj
कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके पास मौजूद सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस को करने के निर्देश दिए हैं. ताकि आपत्तिजनक डेटा आगे किसी के साथ भी शेयर न किया जा सके.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली की सलाह ने बदली PV Sindhu की कहानी, फिर रच दिया इतिहास
कौन हैं अभिषेक पोरेल?
23 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पश्चिम बंगाल के चंदननगर के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में वह बंगाल का ही प्रतिनिधित्व करते हैं. अभिषेक तेज गेंदबाज ईशान पोरेल के चचेरे भाई हैं. साल 2022 में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने लगातार फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. अभिषेक अब तक कुल 32 फरिस्ट क्लास मैचों में 1408 रन बना चुके हैं. वहीं, 22 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 833 रन दर्ज हैं.
IPL में पंत कई जगह मिला मौका
बता दें, अभिषेक पोरेल सबसे पहले चर्चा में तब आए जब साल 2023 में कार दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के रूप में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था. अभिषेक ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू करते हुए 11 गेंदों में 20 रन की तेज पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था.