BCCI के अंदर ‘दुश्मनों’ से घिरे गौतम गंभीर, सिलेक्टर्स भी खिलाफ? मुनाफ पटेल का बड़ा दावा

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मैदान पर टीम की सफलता के बावजूद उनके खिलाफ अंदरूनी विरोध की खबरें सामने आ रही हैं.
Gautam Gambhir

गौतम गंभीर

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मैदान पर टीम की सफलता के बावजूद उनके खिलाफ अंदरूनी विरोध की खबरें सामने आ रही हैं. हाल ही में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और गंभीर के साथ खिलाड़ी मुनाफ पटेल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि गंभीर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अंदर ही विरोध का सामना कर रहे हैं.

गंभीर को लेकर क्या बोले मुनाफ पटेल?

दरअसल हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के बॉम्बे स्पोर्ट्स एक्चेंज पोडकास्ट पर बात करते हुआ कहा कि, अगर गौतम गंभीर जैसे हेड कोच को हटाया जाता है, तो खिलाड़ियों को हैंडल करना और मुश्किल हो जाएगा. वह सच को बिल्कुल वैसे ही बताते हैं, जो कई लोगों को पसंद नहीं हैं. गंभीर ही इकलौते इंसान हैं जो खिलाड़ियों को हैंडेल कर रहे हैं. उनके अलावा कोई दूसरा कोच खिलाड़ी को हैंडल नहीं कर पाएगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को लगा 440 वोल्ट का झटका, पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा

BCCI के अंदर ही दुश्मनों से लड़ रहे गौतम गंभीर

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मुनाफ पटेल ने कहा कि, अगर गंभीर 3 साल बाद भी हेड कोच पद से हटते हैं, तो चीजें और उलझ जाएंगी, क्योंकि वह चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं. अगर कुछ गलत होता है, तो गंभीर खिलाड़ियों को ड्रॉप करने की हिम्मत रखते हैं. पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि कोच के पास कंट्रोल होना चाहिए, वो खिलाड़ियों के दोस्त नहीं बन सकते. अगर आप दोस्त हैं, तो आप सिस्टम खराब कर रहे हैं.

मुनाफ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, कोच का दर होना चाहिए. इस बारे में जरा सोचिए गंभीर अपना काम करते वक्त कितने दुश्मन बना रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा कि कॉमेंट्री पैनल में करीब 10 में से 8 लोग उनके खिलाफ हैं. जबकि 5 में से 4 सिलेक्टर्स उनके खिलाफ होंगे. इसके बावजूद वह अपना काम करते हैं.

ज़रूर पढ़ें