GT vs RR Qualifier 2 Live: राजस्थान को तीसरा झटका, रियान पराग आउट, स्कोर 100 के पार

GT vs RR Qualifier 2 Live Score: आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 2 आज शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है.
RR vs GT Qualifier 2

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस क्वालीफायर 2

GT vs RR Qualifier 2 Live Score: आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 2 आज शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जो भी टीम आज यह मैच जीतेगी वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. जबकि हारने वाली टीम का सफर यही खत्म हो जाएगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

ज़रूर पढ़ें