हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी, बोलीं- टीम के आगे पर्सनल गेम को नहीं दी तवज्जो

Harmanpreet Kaur: महिला टीम की स्टार क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है
Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है. महिला टीम की स्टार क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. हाल ही में हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था.

हरमनप्रीत ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘यह फ़ैसला लेना आसान नहीं है. इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल शामिल हैं जो ज़िंदगी भर मेरे साथ रहेंगे. मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अपना सब कुछ दिया है- अपना खून-पसीना, अपना समय और कई बार तो अपने खेल और निजी महत्वाकांक्षाओं का भी एक हिस्सा…ऐसे कई पल आए जब मुझे अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन, अपनी तरक्की और अपनी चाहतों को एक तरफ रखना पड़ा, क्योंकि मेरा मानना ​​था कि टीम सबसे पहले है.’

हरमनप्रीत ने लिखा, ‘आज मैं भावनाओं से भरे दिल के साथ, लेकिन मन में शांति के साथ कप्तानी छोड़ रही हूं, क्योंकि मुझे सच में लगता है कि मेरी टीम सही स्थिति में है. एक ऐसी टीम जिसमें टैलेंट, कैरेक्टर और भरोसा है और जिसका भविष्य ऐसा है जिसे देखने और जिसका हिस्सा बनने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं.’

ये भी पढ़ें: इंदौर T20 के लिए वेस्टइंडीज टीम ने मांगा एक्स्ट्रा नारियल पानी, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए वेज खाने पर जोर

ODI वर्ल्ड कप और एशिया कप का खिताब जिताने में निभाई बड़ी भूमिका

हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम ने पहली बार ODI वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. इसके अलावा हाल ही में खेले गए एशिया कप में भी भारतीय महिला टीम ने खिताब अपने नाम किया था. यही नहीं, हरमनप्रीत की कप्तानी में ही भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था.

हरमनप्रीत के कप्तानी छोड़ने के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि स्टार बैटर स्मृति मंधाना भारतीय टीम की कमान संभाल सकती हैं. हालांकि, इसको लेकर अभी आधिकारिक बयान का इंतजार है.

ज़रूर पढ़ें