IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान का किया व्हाइटवॉश, 127 रनों से जीता तीसरा टी20

IND vs AFG: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रनों से हरा दिया है.
IND vs AFG

भारत बनाम अफगानिस्तान

IND vs AFG: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी के दमपर 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम महज 94 रनों पर ही सिमट गई.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रित बुमराह

ज़रूर पढ़ें