IND vs SL: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए नहीं लेना होगा टिकट, स्टेडियम में मिलेगी फ्री एंट्री, SLC का बड़ा ऐलान
भारत बनाम श्रीलंका
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में फ्री एंट्री मिलेगी. यानी क्रिकेट फैंस बिना कोई पैसा खर्च किए इन मुकाबलों का लुत्फ उठा सकेंगे. सरल भाषा में कहें तो श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले इन दोनों टेस्ट मैचों के लिए स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री फ्री कर दी है.
स्टेडियम में दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री
दरअसल, भारतीय टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. टीम इंडिया 9 साल बाद श्रीलंका में कोई टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है. ऐसे में दोनों देशों के फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी बढ़ाने और मुकाबलों का माहौल शानदार बनाने के लिए फ्री एंट्री का फैसला लिया है.
Free Public Admission for the India Tour of Sri Lanka 2026 Test Series
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 8, 2026
Sri Lanka Cricket (SLC) wishes to announce that public admission to the upcoming Test Series between Sri Lanka and India will be free of charge thus providing cricket fans with an excellent opportunity to… pic.twitter.com/Oy3wkDuHvT
यह भी पढ़ें: किस बात से परेशान हैं ऋषभ पंत? देर रात उत्तराखंड के CM धामी से लगाई मदद की गुहार
कब और कहां खेले जाएंगे मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. जबकि दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें, दोनों टीमों के बीच करीब 4 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जबकि श्रीलंका की धरती पर करीब 9 साल बाद दोनों टीमों की टेस्ट क्रिकेट में भिड़ंत होने जा रही है. इससे पहले साल 2017 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ उनके घर में कोई टेस्ट सीरीज खेली थी.
टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों की स्क्वाड
श्रीलंका- निशान मदुष्का, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रत्नायके,अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरु कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंडेरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केशरा नुवंता, रविन्दु रसन्था
भारत- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्ण, आकिब नबी, गुरनूर बराड़