IND vs WI T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त, अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी
भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया
IND vs WI: इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है. इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी की शुरुआत में ही संजू सैमसन महज 3 रन बनाकर शमर जोसेफ की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और मैदान पर चौकों-छक्कों की बौछार की.
अभिषेक शर्मा की 69 रनों की पारी के बदौलत भारत ने 20 ओवर में 223 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. वहीं नमन धीर ने 2 विकेट चटकाए. अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट लिए.
⚡️INDIA TAKE 2-1 LEAD⚡️ West Indies fall 14 short in Indore to lose the 3rd T20I.
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 11, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती