IND vs NZ 4th T20I: ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक से जीता न्यूजीलैंड, भारत को 87 रनों से हराया

IND vs NZ 4th T20I Score: ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा है.
IND vs NZ

न्यूजीलैंड ने भारत को हराया

IND vs NZ 4th T20I Score: ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर259 रन बनाए. जवाब में 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी. अब पांच मैचों की यह टी20 सीरीज 3-1 पर खड़ी हुई है.

भारत की ओर से इस मैच में तेज गेंदबाज मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी की. जिन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 48 रन देकर 3 विकेट झटके. मयंक के अलावा सभी भारतीय गेंदबाज इस मुकाबले में संघर्ष करते दिखे. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के बाद उनके गेंदबाजों ने भी जमकर कहर बरपाया और भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव

ज़रूर पढ़ें