एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, BCCI ने हरमनप्रीत कौर पर जताया भरोसा
एशियन गेम्स 2026
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. चयन समिति ने सितंबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले इस बहु-खेल आयोजन के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. बोर्ड ने टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी हैं, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान नियुक्त किया गया है.
भारत के सामने गोल्ड बचाने की चुनौती
बता दें, भारतीय टीम इस बार एशियन गेम्स में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी. पिछले एशियन गेम्स 2023 में चीन के हांगझोउ में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था. ऐसे में इस बार टीम इंडिया के सामने गोल्ड मेडल बचाने की चुनौती होगी.
🚨 News 🚨
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 30, 2026
India Women's squad announced for the 2026 #AsianGames in September.
More Details ▶️ https://t.co/JagEsizajH#TeamIndia pic.twitter.com/jJGddVSr17
युवा खिलाड़ियों मिला मौका
एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा चेहरों को भी जगह मिली है. शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर और राधा यादव जैसी सीनियर खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं. वहीं जी. कमलिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, क्रांति गोंड और नंदनी शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल का चयन उनकी फिटनेस क्लियरेंस के अधीन रखा गया है. अगर श्रेयांका फिट हो जाती हैं और उन्हें मेडिकल मंजूरी मिल जाती है, तो वे एशियन गेम्स में हिस्सा ले सकेंगी.
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर, राधा यादव, जी. कमलिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, क्रांति गोंड, नंदनी शर्मा, अरुंधती रेड्डी, श्रेयांका पाटिल (फिटनेस क्लियरेंस के आधार पर)