रायपुर में IPL का धमाका, 10 और 13 मई को होंगे बड़े मैच, जानें कब और कहां खरीदें टिकट

IPL 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच चरम पर पहुंचने वाला है. आईपीएल 2026 के तहत यहां 10 और 13 मई को दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं.
IPL 2026

आईपीएल 2026

IPL 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच चरम पर पहुंचने वाला है. आईपीएल 2026 के तहत यहां 10 और 13 मई को दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं. लंबे समय बाद शहर में आईपीएल मैचों की वापसी ने इसे क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास बना दिया है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस मैचों की टिकट आप कब और कहां से खरीद सकते हैं.

किन टीमों के बीच होगा मैच?

दरअसल रायपुर में होने वाले दोनों मुकाबले गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हैं. 10 मई को आरसीबी का सामना मुंबई इंडियंस से होगा, जबकि 13 मई को उसकी भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगी. दोनों ही मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन मैचों के लिए रजत पाटीदार एंड कंपनी 8 मई को रायपुर पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें: RR vs DC: राजस्थान बनाम दिल्ली मैच में भिड़े रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव, वीडियो वायरल

कब और कहां से खरीदें टिकट?

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों मैचों की टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होगी, जिसे आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही खरीदा जा सकेगा. आयोजकों ने फैंस को सलाह दी है कि फर्जी वेबसाइट से बचें और केबल आधिकारिक प्लेटफॉर्म या एप से टिकट बुक करें.

कितने में खरीदें?

रायपुर में होने वाले आईपीएल मैचों की टिकट की बात करें, तो आम दर्शकों के लिए टिकट की शुरुआत 2000 रुपये से होगी. इसके अलावा 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक अलग-अलग कैटेगरी के टिकट उपलब्ध रहेंगे.

रायपुर में पहले भी हुए IPL मैच

बता दें, इससे पहले भी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैच हो चुके हैं. साल 2013 और 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के दूसरे घरेलू मैदान के रूप में यहां आईपीएल मैचों की मेजबानी की गई थी. अब लंबे समय बाद यहां आईपीएल 2026 सीजन के 2 मैच होने जा रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें