IPL 2026 Final: फाइनल खेले बिना मालामाल होंगे वैभव सूर्यवंशी! ऑरेंज कैप समेत इन बड़े अवार्ड्स पर ठोकी दावेदारी

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स भले ही आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बनाने से चूक गई हो, लेकिन टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स भले ही आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बनाने से चूक गई हो, लेकिन टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं. महज 15 साल की उम्र में अपने बल्ले से पूरे सीजन धमाल मचाने वाले वैभव अहमदाबाद पहुंच चुके हैं, जहां फाइनल के बाद होने वाले अवॉर्ड समारोह में उनकी झोली कई बड़े अवार्ड्स से भर सकती है. बता दें, ऑरेंज कैप से लेकर इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जैसे अवार्ड्स की रेस में यह युवा बल्लेबाज सबसे आगे चल रहा है.

फाइनल के बाद वैभव को मिलेंगे अवॉर्ड

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन कर कई बड़े अवार्ड्स अपने नाम कर लिए हैं, जिनको वह फाइनल मुकाबले के बाद लेने वाले हैं. इन अवार्ड्स को लेने के लिए वैभव अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. इस सीजन वैभव ने कम से कम चार अवार्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. अगर किस्मत ने उनका साथ दिया तो एक और अवॉर्ड उनकी झोली में आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final Prize Money: ट्रॉफी जीतते ही मालामाल होगी चैंपियन टीम, जानें कितनी मिलेगी प्राइज मनी

ये 3 अवॉर्ड मिलना पक्का

आईपीएल 2026 के सीजन में वैभव सूर्यवंशी को सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का अवॉर्ड मिलने वाला है. उन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा 72 छक्के जड़े हैं. इस मामले में कोई अन्य बलेलबाज उनके आस-पास भी नहीं है. वहीं, वैभव को दूसरा अवॉर्ड इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का मिलने वाला है. इस सीजन उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी की है. फाइनल से पहले तक सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्के और सबसे सबसे ज्यादा बाउंड्री उन्हीं के नाम हैं. इसके अलावा वैभव को तीसरा अवॉर्ड सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन का मिलने वाला है. इस सीजन वैबहव ने 237 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

ऑरेंज कैप की नाम

इसके अलावा आईपीएल 2026 में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है. उन्होंने इस पूरे सीजन शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 776 रन बनाए. उम्मीद थी कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन फाइनल में बड़ी पारी खेलकर उन्हें पीछे छोड़ देंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका और वैभव ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली.

ज़रूर पढ़ें