IPL 2026: चेपॉक में भावुक हुए MS Dhoni, लैप ऑफ ओनर से तेज हुई संन्यास की अटकलें, साक्षी का रिएक्शन वायरल, VIDEO
एमएस धोनी
MS Dhoni: चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार रात उस वक्त भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा. जब सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैच के बाद अपने फैंस का अभिवादन करने आए. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद धोनी ने मैदान का ‘लैप ऑफ ओनर’ लेकर अपने हजारों फैंस का अभिवादन किया. इस दौरान पूरा चेपॉक ‘धोनी-धोनी’ के नारों से गूंज उठा. इस दौरान उनके साथ मिस्टर आईपीएल यानी सुरेश रैना भी नजर आए, जबकि स्टैंडस में बैठी साक्षी का इमोशनल रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया. बता दें चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स का यह सीजन का आखिरी मुकाबला था, इसलिए फैंस के लिए यह पाल बेहद खास और भावुक बन गया.
चेपॉक का लगाया चक्कर
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद धोनी ने चेपॉक के पूरे मैदान का चक्कर लगाया और दर्शकों का अभिवादन किया. इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ ग्राउंड पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाई. इसके अलावा माही ने चेपॉक के ग्राउंड स्टाफ और कैमरामैन के साथ भी कुछ खास पल शेयर किए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इन वीडियो के सामने आने के बाद से ही धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई हैं. कई लोगों का मानना है कि धोनी ने साइलेंट रिटायरमेंट ले लिया है.
यह भी पढ़ें: CSK vs SRH: रन तो दूर, स्ट्राइक रेट भी डूबा… IPL 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ ने नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड
सुरेश रैना को लगाया गले
मैच के बाद धोनी सीएसके के खिलाड़ियों से घिरे नजर आ रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपने पुराने साथ सुरेश रैना को गले लगाया. दोनों के बीच का बॉन्ड किसी से छुपा नहीं हैं. धोनी और रैना को मैदान पर एक साथ देखकर चेन्नई के फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई. इस दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सम्मान दिया.
7️⃣ reasons why #CSKvSRH was a treat to watch 💛🧡#TATAIPL | #KhelBindaas | @ChennaiIPL | @SunRisers pic.twitter.com/GaZGFpDTyj
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
भावुक हुए धोनी
पीली जर्सी में माही के प्रति फैंस का प्यार देखकर खुद धोनी भावुक नजर आए, जिससे उनके संयास की अटकलें तेज हो गई. चेपॉक में धोनी के प्रति फैंस का अटूट प्यार और स्टेडियम का माहौल देखकर उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी भावुक नजर आई.