IPL 2026 Playoffs: प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां होंगे क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले

IPL 2026 Playoffs: आईपीएल 2026 प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई है. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है.
Image Source- IPL X Handel

आईपीएल 2026 प्लेऑफ

IPL 2026 Playoffs: आईपीएल 2026 प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई है. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है. इससे पहले आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉप-4 में जगह बनाई थी. अब ऐसे में सवाल उठता है कि प्लेऑफ में इन चारों टीमों की भिड़ंत कब और किस से होगी? आइए जानते हैं…

क्वालीफायर-1 में किन टीमों की होगी भिड़ंत?

आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 1 पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच खेला जाएगा. अंक तालिका पर डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस पहले पायदान पर हैं. ऐसे में पहला क्वालीफायर इन दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा. आरसीबी और जीटी के बीच यह मुकाबला 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoffs: प्लेऑफ की चारों टीमें फाइनल, RCB-GT-SRH के बाद राजस्थान ने किया क्वालीफाई

किसके बीच होगा एलिमिनेटर मुकाबला

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में एलिमिनेटर मुकाबला पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे नंबर पर समाप्त करने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा. इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर हैं. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.

टॉप-2 टीमों के पास दो मौके

अंक तालिका में टॉप-2 में रहने वाली टीमों के पास फाइनल में जगह बनाने के लिए दो मौके होते हैं. क्वालीफायर-1 में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट हासिल कर लेगी. वहीं हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 खेलना होगा. जहां उसका सामना एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम से होगा. क्वालीफायर 2 का मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. यह मैच जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट बन जाएगी.

ज़रूर पढ़ें