दो साल बाद IPL में वापसी को तैयार बेन स्टोक्स, बांग्लादेश के 12 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन
1220 Players Registered: आईपीएल 2027 के लिए 6 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन को लेकर खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करा लिया है. दो साल बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की करीब 2 साल बाद आईपीएल में वापसी होने जा रही है. स्टोक्स ने आगामी सीजन के मिनी-ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर करा लिया है. वहीं, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग भी इस टी20 लीग का हिस्सा बन सकते हैं. साथ ही गोवा में होने वाले मिनी-ऑक्शन के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें बांग्लादेश के 12 खिलाड़ी भी शामिल हैं.
दो साल बाद IPL में वापसी को तैयार बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स करीब 2 साल बाद आईपीएल में वापसी को तैयार हैं. आगामी सीजन के मिनी-ऑक्शन में उन्होंने अपना नाम रजिस्टर कराया है. गोवा में होने वाले इस ऑक्शन के लिए स्टोक्स ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रखा है. इससे पहले स्टोक्स आईपीएल में चार टीमों का हिस्सा रह चुके हैं. साल 2023 के सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था. इसके बाद से वह इस लीग से दूर थे. सीएसके के अलावा स्टोक्स राइजिंग सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रह चुके थे.
स्टोक्स ने आईपीएल में अब तक खेले पांच सीजन में 935 रन बनाए हैं. वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 28 विकेट झटके हैं. उनके पास कप्तानी का अच्छा खास अनुभव है.
बांग्लादेश के 12 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन के लिए बांग्लादेश के 12 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है. इन खिलाड़ियों में हसन महमूद, परवेज हुसैन इमोन, रिपन मोंडोल, रिशाद हुसैन, सैफ हसन, शक महेदी हसन, शमीम हुसैन, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, तौहीद हृदोय, एमडी रुबेल और तस्कीन अहमद का नाम शामिल है.
आर्यवीर ने भी दर्ज कराया नाम
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने भी आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन के लिए अपना नाम दराज कराया है. उन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा है. आर्यवीर ने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर भारत को खिताब जिताने में यहां भूमिका निभाई थी. उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. ऐसे में ऑक्शन में उनपर बड़ा दाव लग सकता है.
1220 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, यानी इस बार नीलामी में कुल 1220 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. इनमे 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. बताते चले, सभी 10 टीमों को मिलाकर सिर्फ 66 स्लॉट बचे हैं, जिसमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं.



