पाकिस्तान में बैन IPL, फिर भी गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, पूर्व क्रिकेटर ने जमकर की तारीफ

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की चर्चा अब भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी हो रही है.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की चर्चा अब भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी हो रही है. दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान में आईपीएल के प्रसारण में बैन हैं, लेकिन फिर भी पड़ोसी मुल्क के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

पाकिस्तान में बैन IPL

दरअसल पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान सुपर लीग के प्रसारण पर रोक लगा दी गई थी. इसके जवाब में पाकिस्तान ने आईपीएल पर बैन लगा दिया था. लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान में भारतीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी की चर्चा हो रही है. खुद पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है.

यह भी पढ़ें: डाइट में ऐसा क्या खाते हैं वैभव सूर्यवंशी, जिससे मिलती है लंबे-लंबे छक्के मारने की ताकत?

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने वैभव की तारीफ

पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा,”मेरे लिए हमेशा क्रिकेट सबसे पहले आता है. मेरा यूट्यूब चैनल है, जिसमें मैं क्रिकेट का विश्लेषण करता हूं और क्रिकेटरों के बारें में बात करता हूं. बासित ने आगे कहा कि मैं कभी खिलाड़ी की नागरिकता नहीं देखता, चाहे वो भारत, दक्षिण अफ्रीका, बंगलदेश या वेस्टइंडीज से हो. मैं अच्छा प्रदर्शन देखने के बाद उसके बारे में बात करता हूं और अपनी राय देता हूं.”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बासित अली ने कहा,”वैभव् सूर्यवंशी ने जब अंडर-19 एशिया कप के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज के साथ बदतमीजी की, तो मैंने उसका विरोध किया था और आलोचना करते हुए कहा था कि उसे क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए. आज मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि उन्होंने वैसा ही किया और अब अपना पूरा ध्यान अपने प्रदर्शन पर लगा रहे हैं.”

यूट्यूब चैनल को लेकर कही ये बात

आगे बासित ने अपने यूट्यूब चैनल को लेकर कहा, ”मेरे चैनल को फॉलो करने वाले लोग मुझसे ईमानदार राय की उम्मीद करते हैं और मैं हमेशा निष्पक्षता के साथ प्रदर्शन के मूल्यांकन करने की कोशिश करता हूं. खेल की कोई सीमा नहीं होती और इसमे राजनीति की कोई जगह नहीं है.

ज़रूर पढ़ें