PBKS की खराब फील्डिंग का ईशान किशन ने उड़ाया मजाक, गर्लफ्रेंड अदिति हुंडीया का भी आया मजेदार रिएक्शन
ईशान किशन
Ishan Kishan: आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हराकर जीत लिया है. मैच के बाद ईशान किशन के एक मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है. हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा, जिस पर उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडीया का रिएक्शन वायरल हो गया है.
ईशान किशन ने पंजाब की फील्डिंग का उड़ाया मजाक
दरअसल, मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने कई आसान कैच छोड़े और मैदान पर मिसफील्डिंग भी देखने को मिली. इसका फायदा सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जमकर उठाया. मैच के बाद ईशान किशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सनराइजर्स हैदराबाद की कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, Catch me if you can. उनके इस कैप्शन को पंजाब की खराब फील्डिंग से जोड़ा जा रहा है.
गर्लफ्रेंड अदिति हुंडीया ने भी लिए मजे
ईशान किशन के इस पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडीया ने भी मजेदार कमेंट किया है. पोस्ट पर कमेंट करते हुए अदिति ने लिखा, तुम्हें ये कैप्शन्स कौन दे रहा है? अदिति के रिएक्शन के बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा है और फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं अदिति ने ही टी ईशान को यह कैप्शन नहीं दिया है.
ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक
पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुआ तूफानी अर्धशतक जड़ा. इस मैच में ईशान ने 32 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी में 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस मैच में ईशान ने हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका निभाई.