मैच खेलते समय आया हार्टअटैक, 39 साल के इस तेज गेंदबाज की देखते ही देखते थम गई सांसें
तेज गेंदबाज एसएल अक्षय
आईपीएल 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम में शोक की लहर दौड़ गई है. पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. एसएल सिर्फ 39 साल के थे. वह बेंगलुरू में केएससीए थर्ड डिवीजन लीग मैच में सैफायर सीसी की तरफ से खेल रहे थे. इस मैच में उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन इसके बाद उन्हें अचानक बेचैनी और सीने में दर्द महसूस होने लगा. धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती गई और वह मैदान से बाहर चले गए.
तेजगेंदबाज के रूप में बनाई थी पहचान
जब उनके साथियों ने देखा कि स्थिति कंट्रोल से बाहर हो रही है तो उन्हें तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया है, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. अक्षय कर्नाटक की उस मजबूत टीम का हिस्सा थे, जिसने 2014-15 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से पहचान बनाई क्रिकेट जगत पहचान बनाई थी.
कर्नाटक क्रिकेट को भारी क्षति
इस शानदार क्रिकेटर के निधन से कर्नाटक क्रिकेट जगत को बड़ा झटका लगा है. साथ ही कई पूर्व अधिकारियों और क्रिकेटरों ने इस पर गहरा शोक व्यक्त किया है. भारत के पूर्व क्रिकेटर होड्डा गणेश ने एसएल अक्षय के निधन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है होड्डा गणेश ने लिखा “क्रिकेट जगत के लिए बेहद बुरी खबर है. 39 साल तेज गेंदबाज एसएल अक्षय, जिन्हें मैंने उनके अंडर-19 के दिनों से बहुत करीब से देखा था आज एक डिवीजन मैच खेलने के दौरान चल बसे.”
Terrible terrible news for the cricket community. SL Akshay, 39, a fast bowler, whom I saw from close quarters from his U19 days has passed away today while playing a division match.
— Dodda Ganesh | ದೊಡ್ಡ ಗಣೇಶ್ (@doddaganesha) May 24, 2026
Just don’t have words to express my grief. A soft spoken guy who played for Karnataka in 2011/12… pic.twitter.com/AgX34j4GPw
उन्होंने आगे लिखा. “अपने दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. एक मृदुभाषी व्यक्ति, जिन्होंने 2011/12 में कर्नाटक के लिए अच्छी सफलता के साथ खेला था अब हमारे बीच नहीं रहे. आपकी आत्मा को शांति मिले अक्षय.”
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoffs: प्लेऑफ की चारों टीमें फाइनल, RCB-GT-SRH के बाद राजस्थान ने किया क्वालीफाई