अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हन बनेंगी SRH की मालिकन काव्या मारन, शादी की डेट हो गई फाइनल

Kavya- Anirudh Wedding: सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन जल्द ही म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.
Kavya- Anirudh

अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हनियां बनेंगी काव्या मारन

Kavya- Anirudh Wedding: सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. काव्या म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से शादी करने वाली हैं. इस हाई-प्रोफाइल शादी के जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं, इसी कड़ी में दोनों परिवारों ने देश के कई दिग्गज हस्तियों से मुलाकात कर उन्हें खास न्योता देना शुरू कर दिया है.

PM मोदी को दिया आमंत्रण

दरअसल आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कपल के वेडिंग रिसेप्शन की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई में 21 नवंबर को वेडिंग रिसेप्शन होगा. इसी सिलसिले में दोनों परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने PM मोदी को काव्या और अनिरुद्ध के भव्य वेडिंग रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया. इस खास मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों परिवार के सदस्य पीएम मोदी को शादी का निमंत्रण देते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से नीचे लटकाया? खुद बताया उस रात का खौफनाक किस्‍सा

CM विजय को भी किया इन्वाइट

इस हाई-प्रोफाइल शादी के लिए तमिलनाडु के सीएम विजय को भी आमंत्रण दिया गया है. काव्या के पिता और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन ने खुद विजय से मुलाकात की और उन्हें काव्या और अनिरुद्ध के रिसेप्शन के लिए इन्वाइट किया. इस दौरान अनिरुद्ध में नजर आए. इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

चेन्नई में होगा ग्रेंड रिसेप्शन

सोशल मीडिया पर सन न्यूज ने काव्या और अनिरुद्ध के वेडिंग रिसेप्शन का एक निमंत्रण पत्र शेयर किया है. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन का निमंत्रण भी शामिल था, जिसमें कार्यक्रम की तारीख, समाए और जगह की जानकारी दी गई है.

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक, इस जोड़े का भव्य वेडिंग रिसेप्शन आगामी 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. हालांकि शादी समारोह की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है.

ज़रूर पढ़ें