LSG vs RCB: 9 चौके, 9 छक्के…इकाना में मिशेल मार्श का आया तूफान, RCB के खिलाफ 49 गेंदों में ठोका शतक
मिशेल मार्श
Mitchell Marsh: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श का बल्ला जमकर बोला है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया है. इसी के साथ आईपीएल में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
मिशेल मार्श ने जड़ा तूफानी शतक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार ओपनर मिशेल मार्श ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और बेंगलुरू के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. इस दौरान 49 गेंदो में उन्होंने अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ मार्श आईपीएल में लखनऊ के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मैच में मार्श ने 56 गेंदों में 111 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल थे.
111 off 56, 9×4, 9×6
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 7, 2026
Describe that Mitchell Marsh masterclass in one word 👇#LSGvsRCB #IPL2026 pic.twitter.com/1IaBiczX3H
यह भी पढ़ें: PBKS की खराब फील्डिंग का ईशान किशन ने उड़ाया मजाक, गर्लफ्रेंड अदिति हुंडीया का भी आया मजेदार रिएक्शन
लखनऊ के लिए जड़े 2 शतक
अपनी इस विस्फोटक शतकीय पारी के दम पर मिशेल मार्श ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. आईपीएल में ये उनकी दूसरी सेन्चरी है. इसी के साथ वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 2 शतक जड़ने वाले सबसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले एलएसजी के लिए ऋषभ पंत, क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस शतक जड़ चुके हैं.
IPL 2026 में मार्श का प्रदर्श
आईपीएल 2026 में 34 वर्षीय स्टार ओपनर मिशेल मार्श का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. इस सीजन लखनऊ के लिए अब तक खेले गए 10 मैचों में उन्होंने 367 रन बना लिए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. मार्श के अलावा लखनऊ का कोई भी बल्लेबाज 300 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाया है.