हर रोज 100-150 छक्के जड़ते हैं मुकुल चौधरी, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद किया खुलासा
मुकुल चौधरी
Mukul Chaudhary: आईपीएल 2026 में एक नया सितारा तेजी से चमक रहा है. लखनऊ उपेर जायंट्स के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. ईडेन गार्डेन्स में खेले गए इस मुकाबले में न सिर्फ मुकुल ने 54 रन की तूफानी पारी खेल अपनी टीम को आखिरी गेंद पर जीत दिलाई, बल्कि अपनी मेहनत और तैयारी का भी खुलासा किया.
मुकुल चौधरी ने क्या कहा?
कोलकाता के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकुल चौधरी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. मैच के बाद मुकुल ने अपनी तैयारियों को लेकर कई बड़े खुलासे किए. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने छक्के लगाने की अपनी काबिलियत पर कहा कि, मेरे शरीर में थोड़ी टाकाट है और यह स्वाभाविक रूप से मुझे मिली है. उन्होंने बताया कि वह हर रोज 100 से 150 छक्के मारने का अभ्यास करते हैं.इससे आपकी बैट स्पीड अच्छी होती है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में सुनील नरेन ने रचा इतिहास, भारत में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले बने पहले विदेशी गेंदबाज
धोनी को बताया आइडल
उन्होंने आगे कहा कि मैंने पिछले पांच या छह महीनों में बहुत अभ्यास किया है, तो यह अब मेरे खेल का हिस्सा बन चुका है.बता दें, मैच के दौरान मुकुल ने कुछ बेहतरीन हेलीकॉप्टर शॉट्स भी खेले जो भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिलाते हैं. इसी के साथ मुकुल ने खुलासा किया कि वह धोनी को अपना आइडल मानते हैं.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में दिखाया दम
21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी 2025-26 सीजन में ही अपने टैलेंट का परिचय दे दिया था. उन्होंने राजस्थान के लिए दिल्ली के ख़िलाफ़ 176 रनों की चेज़ में केवल 26 गेंदों में 62 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली थी, जिसमें सात छक्के शामिल रहे थे. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के अपने साथी खिलाड़ी आयुष बडोनी को छक्का मारकर ही मैच खत्म किया था.इस टूर्नामेंट में मुकुल ने 173 रन बनाए थे.