PBKS vs RCB: पंजाब के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे रजत पाटीदार? जितेश शर्मा ने संभाली टीम की कमान
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
PBKS vs RCB:आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला रविवार को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी की टीम अपने नियमित कप्तान रजत पाटीदार के बिना मैच खेलने उतरी. पाटीदार की गैरमौजूदगी में जितेश शर्मा ने टीम की कमान संभाली.
पंजाब के खिलाफ क्यों नहीं खेले रजत पाटीदार
दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नियमित कप्तान रजत पाटीदार इन दिनों चोटिल चल रहे हैं. इसी कारण वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन सके. टॉस के लिए आए जितेश शर्मा ने बताया कि पाटीदार अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले अगले मैच में वह टीम के साथ जुड़ेंगे और मैदान पर वापसी करेंगे. बता दें, इस मैच में रजत की जगह प्लेइंग 11 में सुयश शर्मा को शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘स्टेडियम में फैंस की नो एंट्री!’ IPL मैच बिना दर्शकों के कराने की उठी मांग, खेल मंत्री को लिखा गया पत्र
जितेश पहले भी संभाल चुके है RCB की कप्तानी
यह पहला मौका नहीं है जब जितेश शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी संभाल रहे हैं. इससे पहले आईपीएल 2025 में भी वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरसीबी की कप्तानी संभाल चुके हैं. लखनऊ के खिलाफ उस मैच में जितेश ने 33 गेंदों में 85 रनों की कप्तानी पारी खेलकर बेंगलुरू की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
पिछले मैच में हुए थे चोटिल
बता दें, आरसीबी के नियमित कप्तान रजत पाटीदार पिछले मैच में चोटिल हो गए थे. केकेआर के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में कार्तिक त्यागी की एक तीखी बॉउंसर सीधे उनके हेलमेट के पिछले हिस्से पर लग गई थी. हालांकि इस मैच के बाद पाटीदार ने खुदको ठीक बताया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक एहतियात के तौर पर वे आरसीबी के साथ धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं.