रिजवान-इमाम पर PCB का बड़ा एक्शन, खराब फॉर्म नहीं बल्कि इस वजह से भेजा गया घर!
रिजवान और इमाम
Rizwan and Imam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के बीच में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने सात खिलाड़ियों को वापस बुलाया लिया है. इन खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक का नाम भी शामिल है. इन सब के बीच इन दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड से वापस पाकिस्तान भेजे जाने को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों को न सिर्फ खराब फॉर्म की वजह से, बल्कि उनके कथित व्यवहार से जुड़े मुद्दों के चलते वापस बुलाया गया है.
रिजवान-इमाम को क्यों बुलाया गया वापस?
दरअसल हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम पर बड़ा एक्शन लेते हुए मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और सलमान अली आगा समेत 7 खिलाड़ियों को इंग्लैंड से वापस बुला लिया था. सूत्रों के मुताबिक रिजवान और इमाम को सिर्फ खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया है. बल्कि ड्रेसिंग रूम के अंदर दोनों खिलाड़ियों का व्यवहार भी बोर्ड की चिंता का बड़ा कारण था.
यह भी पढ़ें: इस बार भी ट्रॉफी देने में ड्रामा करेंगे मोहसिन नकवी? भारत ने जीता एशिया कप का खिताब तो क्या होगा
बाकी खिलाड़ियों पर क्यों गिरी गाज?
वहीं, रिजवान-इमाम और सलमान के अलावा बाकी चार खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे से वापस बुलाने के पीछे अलग वजह बताई जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाकी चार खिलाड़ियों को वापस बुलाने का फैसला अंतरिम रेड-बॉल हेड कोच माइक हेसन की सिफारिश पर लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक हेसन उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे, जिनके साथ उन्होंने पाकिस्तान के व्हाइट बॉल कैंप में काम किया था.
इंग्लैंड दौरे में कैसा रहा पाकिस्तान का प्रदर्शन?
इंग्लैंड दौरे पर गई पाक टीम का अब तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने पाकिस्तान को 194 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है. दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा.