पृथ्वी शॉ संग मंगेतर आकृति अग्रवाल का रोमांटिक स्वैग, दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में कपल की तस्वीरें वायरल
पृथ्वी शॉ
Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं. दिल्ली कपिटल्स के स्टार बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 के बीच अपनी पर्सनल लाइफ की झलक शेयर करते हुए अपनी मंगेतर आकृति अग्रवाल के साथ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कीं हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं.
पृथ्वी शॉ ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर
दरअसल हाल ही में भारतीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मंगेतर आकृति अग्रवाल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों की सबसे खास बात यह है कि एक फोटो में शॉ दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आ रहे हैं, जबकि आकृति अग्रवाल उनके साथ शानदार तालमेल में पोज देती नजर आ रहीं हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में शॉ ने लिखा, “Us, in our element”, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और सादगी साफ झलक रही हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है. आकृति अक्सर स्टेडियम में शॉ को सपोर्ट करती नजर आती हैं और इस ताजा पोस्ट ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है.
यह भी पढ़ें: PSL 2026 के बीच सिडनी लौटते ही डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, जानें किस मामले में क्रिकेटर के खिलाफ हुआ एक्शन
प्लेइंग 11 में अब तक नहीं मिला मौका
पिछले सीजन अन्सोल्ड रहने के बाद पृथ्वी शॉ को आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है, हालांकि इस सीजन शॉ को अब तक प्लेइंग 11 में खेलना का मौका नहीं मिला है.
हाल ही में उन्होंने अपनी लॉंग-टाइम गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी थी.
पृथ्वी शॉ आईपीएल करियर
27 वर्षीय पृथ्वी शॉ के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक कुल 79 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1892 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं.