IPL 2026 से पहले छलका पृथ्वी शॉ का दर्द, बोले- गलतियों से सीखा, अब टीम इंडिया में वापसी पर फोकस

Prithvi Shaw: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पृथ्वी शॉ ने अपने क्रिकेटिंग करियर को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने अपने बयान में साफ कहा है कि वह अब पहले से तीन गुना ज्यादा मेहनत कर रहे हैं.
Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ

Prithvi Shaw: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की आईपीएल में वापसी हुई है. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अन्सोल्ड रहने के बाद आगामी सीजन के लिए वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है. आईपीएल 2026 के आगाज से पहले उन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने अपने बयान में साफ कहा है कि वह अब पहले से तीन गुना ज्यादा मेहनत कर रहे हैं.

गलतियों से सीखा

दरअसल हाल ही में समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कहा कि, मुझे पता है कि मुझे टीम इंडिया में वापसी करनी है, इसलिए मैं बहुत तीन गुना ज्यादा मेहनत कर रहा हूं. मैं 100% नहीं, बल्कि 200% देने की कोशिश कर रहा हूं.इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में जो भी उतार-चढ़ाव आए, मैं उनसे सीखने की कोशिश कर रहा हूं. आगे उन्होंने कहा कि गलतियां हुई हैं, तो उनसे सीखना जरूरी है. टीम इंडिया में वापसी का सिर्फ एक ही रास्ता है, कड़ी मेहनत. आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने पर शॉ ने कहा कि, यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले नहीं थम रही CSK की दिक्कत, नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट पहले हाफ में नहीं होगा उपलब्ध

घरेलू क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में अन्सोल्ड रहने के बाद पृथ्वी शॉ ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की और सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. घरेलू सीजन 2025-26 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी में 222 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 5093 रन दर्ज हैं.

हाल ही में की सगाई

बता दें, हाल ही में भारतीय स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर आकृति अग्रवाल से सगाई की है. शॉ ने बताया कि इस रिश्ते ने उन्होंने कठिन समय में स्थिरता दी. उनका कहना है कि जब आपको सही पार्टनर मिलता है, तो वह आपके लिए लकी चार्म बन जाता है.

ज़रूर पढ़ें