IPL 2026 से पहले नहीं थम रही CSK की दिक्कत, नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट पहले हाफ में नहीं होगा उपलब्ध

CSK: आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन का समय बाकी है, लेकिन इससे पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं.
csk

चेन्नई सुपर किंग्स

CSK: आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन का समय बाकी है, लेकिन इससे पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर नाथन एलिस चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया. हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि जॉनसन आईपीएल 2026 के पहले हाफ को मिस कर सकते हैं.

क्यों पहले हाफ में उपलब्ध नहीं होंगे जॉनसन?

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. एलिस डेथ ओवरों में अपनी सटीक यॉर्कर और विविधता के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उनका बाहर होना सीएसके के गेंदबाजी आक्रमण को कमजोर करता है. टीम मैनेजमेंट ने इस कमी को दूर करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के ही लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया.

हालांकि, सीएसके की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं. स्पेंसर जॉनसन खुद भी पूरी तरह फिट नहीं हैं. वह लंबे समय से बैक इंजरी यानी स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे थे और अभी पूरी तरह मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉनसन आईपीएल 2026 के पहले चरण में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और अप्रैल के तीसरे हफ्ते तक ही स्क्वॉड से जुड़ पाएंगे.

यह भी पढ़ें: RCB vs SRH में किसका पलड़ा भारी? देखें IPL 2026 में हेड टू हेड रिकॉर्ड

कब टीम से जुड़ेंगे जॉनसन?

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पेंसर जॉनसन को लेकर एक ट्वीट शेयर किया है. अपने इस ट्वीट कर सीएसके ने लिखा की ‘येलो से येलो लव तक’ ऑस्ट्रेलिया से तेज़ गति का ज़बरदस्त खिलाड़ी आ रहा है. नोट: स्पेंसर जॉनसन ने नाथन एलिस की जगह ली है.
वह 21-23 अप्रैल के बीच टीम में शामिल होंगे.

ज़रूर पढ़ें