RCB VS GT: गुजरात को हराने के बाद विराट कोहली के एग्रेसिव सेलिब्रेशन ने जीता दिल, अश्विन बोले- वो इंसान नहीं…

Virat Kohli: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली. इस मैच के बाद विराट कोहली का जोशीला अंदाज चर्चा का विषय बन गया.
Virat Kohli

विराट कोहली

Virat Kohli: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली. इस मैच के बाद विराट कोहली का जोशीला अंदाज चर्चा का विषय बन गया. मैच के दौरान हर विकेट के बाद विराट के एग्रेसिव सेलिब्रेशन ने फैंस का दिल जीत लिया है. अब भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी उनकी जमकर तारीफ की है.

अश्विन ने की विराट कोहली की तारीफ

दरअसल आरसीबी के फाइनल में पहुंचने के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर विराट के एग्रेसिव सेलिब्रेशन पर बात की है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह तक कह डाला है कि विराट की एनर्जी किसी आम ईशान जैसी नहीं है. अश्विन ने अपने चैनल में पूछा कि क्या आपने विराट का सेलिब्रेशन देखा? वह पहले चार विकेट ऐसे सेलिब्रेट कर रहे थे जैसे वही विकेट ले रहे हों. उन्होंने आगे कहा कि हर विकेट को अपना मानकर कैसे जश्न मना लेता है ये आदमी? मुझे बहुत मजा आया.

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अश्विन ने विराट की फिटनेस और इंटेंसिटी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वो इंसान नहीं हैं, वो किसी दूसरे ग्रह से आया है. मुझे नहीं पता कि वो कहां से आया है, लेकिन वो नॉर्मल इंसान तो बिल्कुल नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: फाइनल में पहुंची RCB, तो इमोशनल हुए विराट कोहली, स्टैंड्स में जाकर पत्नी अनुष्का शर्मा को लगाया गले, VIDEO

विराट कोहली की तूफानी पारी

धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 72 रन की तेज साझेदारी की और अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई.

ज़रूर पढ़ें