RCB vs SRH में किसका पलड़ा भारी? देखें IPL 2026 में हेड टू हेड रिकॉर्ड

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है. 28 मार्च से शुरू होने वाले इस मेगा इवेंट का आगाज एक हाई-वोल्टेज मुकाबले से होगा.
RCB vs SRH

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है. 28 मार्च से शुरू होने वाले इस मेगा इवेंट का आगाज एक हाई-वोल्टेज मुकाबले से होगा, जहां गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत काफी दिलचस्प होना वाली है, क्योंकि एक तरफ आरसीबी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, तो वही दूसरी ओर हैदराबाद की टीम सीजन की शुरुआत जीत के साथ करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

आईपीएल में किसका पलड़ा भारी?

अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डाले, तो यहां सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी नजर आता है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें हैदराबाद ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 11 मैचों में सफलता मिली, जबकि 1 मुकाबला बेनातीजा रहा. दोनों टीमों के बीच अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. इन आंकड़ों से साफ जाहीर होता है कि हैदराबाद की टीम कई बार आरसीबी पर हावी हुई है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनन्या बिड़ला? जिनका शुभमन गिल के साथ जुड़ा नाम, सोशल मीडिया पर खुद शेयर किए मजेदार मीम

चिन्नास्वामी में किसका पलड़ा भारी?

जब बात आरसीबी के घरेलू मैदान की आती है, तो यहां तस्वीर कुछ अलग है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का प्रदर्शन काफी मजबूत है. इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि हैदराबाद ने 3 मैचों में सफलता दर्ज की.

आंकड़ों में भले ही सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी है, लेकिन घरेलू परिस्थितियों में आरसीबी की टीम ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2026 का पहला मैच दोनों टीमों में से कौन जीतता है.

ज़रूर पढ़ें