कौन हैं अनन्या बिड़ला? जिनका शुभमन गिल के साथ जुड़ा नाम, सोशल मीडिया पर खुद शेयर किए मजेदार मीम

Ananya Birla: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाम तेजी से वायरल हो रहा है. यह नाम कोई और नहीं बल्कि कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला का है.
Ananya Birla

अनन्या बिड़ला

Ananya Birla: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को नया मालिक मिल गया है, इसी के साथ आर्यमन बिड़ला टीम के नए चेयरमैन बन गए हैं. इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक नाम तेजी से वायरल हो रहा है. यह नाम कोई और नहीं बल्कि कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला का है. अनन्या बिड़ला को लेकर फैंस की दिलचस्पी तब और बढ़ गई, जब उनका नाम भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ वायरल मीम्स में जोड़ा गया. खास बात यह रही कि अनन्या ने खुद इन मीम्स को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और मजेदार रिएक्शन दिए.

कौन है अनन्या बिड़ला?

अनन्या बिड़ला भारत की जानी-मानी सिंगर, एंटरप्रेन्योर और बीजनेस लीडर हैं. सोशल मीडिया पर वह इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. अनन्या भारतीय उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और एक सफल बिजनेसवुमन हैं. उन्होंने म्यूजिक और एंटरप्रेन्योरशिप दोनों छेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है. हाल ही में उनका नाम भारतीय स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को 440 वॉल्ट का झटका, स्टार खिलाड़ी ने वापस लिया नाम, क्या बैन करेगी BCCI?

शुभमन गिल के साथ क्यों जुड़ रहा नाम?

बता दे, 23 मार्च को गुजरात टाइटंस ने शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में टीम के कोच, खिलाड़ी, मालिक और मीडिया पार्टनर्स समेत तमाम लोग शामिल हुए थे. इस खास मौके पर सिंगर और एंटरप्रेन्योर अनन्या बिड़ला भी मौजूद थी, जो जीटी कप्तान शुभमन गिल के साथ एक ही सोफे में बैठी नजर आई. इसके बाद उनका नाम गिल के साथ जोड़ा जा रहा है. इस दौरान युवा खिलाड़ी ने अनन्या को अपनी साइन की हुई जर्सी गिफ्ट की, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. गिल और अनन्या की इस मुलाकात के बाद फैंस दोनों की कैमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

शेयर किया मीम्स

गिल के साथ तस्वीरें वायरल होने के अनन्या लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं. अनन्या ने खुद इन वायरल मीम्स को अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर मजेदार रिएक्शन दिए हैं. उन्होंने इन मीम्स को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर हंसने वाले इमोजी लगए हैं.

ज़रूर पढ़ें