RCB vs SRH: विराट कोहली ने ड्रॉप किया आसान कैच, स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल

RCB vs SRH: मैच का सबसे हैरान करने वाला पल तब आया जब विराट कोहली के हाथों आसान कैच छूट गया और स्टेडियम में सन्नाटा छा गया.
Virat Kohli

विराट कोहली

RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ओपनिंग मैच में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस को रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिला. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से आईपीएल डेब्यू कर रहे जैकब डफ़ी ने अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड जैसे धाकड़ ओपनर्स को सस्ते में निपटा दिया, लेकिन मैच का सबसे हैरान करने वाला पल तब आया जब विराट कोहली के हाथों आसान कैच छूट गया और स्टेडियम में सन्नाटा छा गया. विराट के कैच मिस करते ही स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया है.

विराट कोहली से ड्रॉप हुआ आसान कैच

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दौरान एक ऐसा पल भी आया जिसने पूरे स्टेडियम को हैरान कर दिया. भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर अनिकेत वर्मा ने लंबा शॉट खेला, जिसे पकड़ने के लिए विराट कोहली लॉन्ग ऑन से उल्टी दिशा में तेज़ी से दौड़े. एक समय ऐसा लगा कि विराट शानदार कैच लपक लेंगे, लेकिन गेंद उनके हाथों से फिसलकर नीचे गिर गई. इस आसान से मौके के छूटते ही खुद विराट भी हैरान रह गए और स्टेडियम में एक पल के लिए सन्नाटा छा गया.

यह भी पढ़ें: RCB vs SRH: फिल साल्ट का ‘सुपरमैन शो’! बाउंड्री पर लपके 2 हैरतअंगेज कैच

अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल

विराट कोहली द्वारा अनिकेत वर्मा का आसान कैच छोड़ने पर स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का शर्मा की प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई. इस दौरान वह मुस्कुराती नजर आईं, मानो उन्हें भी यकीन न हो कि ऐसा कैच छूट सकता है. अनुष्का इस दौरान स्मृति मंधाना और श्रेयांका पाटिल समेत अन्य महिला क्रिकेटर्स के साथ मैच का आनंद ले रही थीं.

27 के स्कोर पर थे अनिकेत

बता दें, विराट कोहली ने जब अनिकेत का कैच ड्रॉप किया तब वह 27 रन के स्कोर पर खेल रहे थे. अनिकेत ने इस मैच में 18 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली और इस बार उनका कैच किंग कोहली ने ही लपका.

ज़रूर पढ़ें