लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक के बाद रोहित शर्मा का रोमांटिक अंदाज, वाइफ रितिका सजदेह को दिया फ्लाइंग किस, VIDEO

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शतक जड़कर अपनी पत्नी रितिका सजदेह को फ्लाइंग किस दी.
Rohit Sharma or Ritika Sajdeh

रोहित शर्मा या रितिका सजदेह

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 138 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि उनकी यह बेहतरीन पारी भारत को जीत नहीं दिला सकी और टीम को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में हिटमैन ने 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. सेंचुरी जड़ने के बाद ही रोहित ने इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया और स्ट्रैंड्स में बैठी अपनी वाइफ रितिका सजदेह को फ्लाइंग किस दी. उनका यह खास अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रोहित के शतक से इमोशनल हुई रितिका

लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने आदिल रशीद की गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया. रोहित के शतक लगाने के साथ ही पूरा स्टेडियम खड़ा होकर ताली बजाने लगा. इसमें उनकी पत्नी रितिका भी शामिल थीं. इस दौरान रितिका इमोशनल दिखीं और अपने आंसू नहीं रोक सकी. शतक पूरा करने के बाद रोहित ने बीच मैदान से अपनी पत्नी को फ्लाइंग किस दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘शोर होने दीजिए…,’ संन्यास की अटकलों पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब

रोहित शर्मा ने खेली शतकीय पारी

इस मैच में रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 138 रन की शतकीय पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इस दौरान हिटमैन ने 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वनडे इंटरनेशनल में यह रोहित का 34वां शतक रहा. वहीं इंग्लैंड की सरजमीं पर यह उनका आठवां शतक रहा. इस शतक के साथ रोहित लॉर्ड्स के मैदान पर शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

रोहित शर्मा की ऐतिहासिक पारी भी भारतीय टीम को जीत नहीं दिला सकी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 387 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम 7 विकेट खोकर 360 रन ही बना की और इस तरह इंग्लैंड ने 27 रन से इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा कर लिया.

ज़रूर पढ़ें