SRH vs RR Eliminator: 5 चौके 12 छक्के…शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है. मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 97 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन इस दौरान वह शतक से चूक गए. इस धमाकेदार पारी के साथ वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल का 14 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ दिया है.

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस मैच में सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली है. उनकी इस पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ वैभव आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस सीजन अब तक कुल 65 छक्के जड़े हैं. वैभव से पहले यह रिकॉर्ड यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2012 के सीजन में कुल 59 छक्के लगाकर इतिहास रचा था. अब 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: IPL Vaibhav Suryavanshi Global Craze : दुनियाभर में वैभव सूर्यवंशी का क्रेज! WWE स्टार ने पहनी विस्फोटक बैटर की जर्सी, पोस्ट वायरल

प्लेऑफ में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

हैदरबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इस मैच में उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उनसे पहले यह कारनामा मिस्टर आईपीएल यानी सुरेश रैना ने 2014 में किया था. जिन्होंने 16 गेंदों में प्लेऑफ में अर्धशतक जड़ा था. एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के एक ओवर में ही लगातार 3 छक्के जड़कर विरोधी टीम को दबाव में ला दिया.

पावरप्ले में बनाए सबसे ज्यादा रन

इसी के साथ वैभव एक आईपीएल सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इस सीजन उन्होंने शुरुआती 6 ओवरों में 490 रन बना लिए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2016 सीजन में पावरप्ले में 467 रन कूटे थे. इसके अलावा आईपीएल के एक सीजन में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन का रिकॉड भी वैभव ने अपने नाम कर लिया है. बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी उन्होंने 680 रन बना लिए हैं.

ज़रूर पढ़ें