भारत-पाकिस्तान मैच में चोटिल हुए तिलक वर्मा, कैच पकड़ने के के चक्कर में मैदान पर जोर से टकराया सिर, VIDEO

Tilak Varma Injury: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान तिलक वर्मा फील्डिंग के दौरान कैच लपकने के चक्कर में चोटिल हो गए.
tilak varma injury

तिलक वर्मा हुए चोटिल

Tilak Varma Injury: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान तिलक वर्मा चोटिल हो गए. दोहा में खेले गए इस मुकाबले में फील्डिंग के दौरान कैच लपकने के चक्कर में तिलक का सिर जोर से मैदान पर टकरा गया, जिसके चलते उन्हें चोट लग गई. चोट लगने के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और उनकी गैरमौजूदगी में उप-कप्तान रिंकू सिंह ने टीम की कमान संभाली. हालांकि, राहत की बात यह है कि तिलक की चोट गंभीर नहीं है और वह भारत की पारी के दौरान बल्लेबाजी करने भी उतरे.

फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए तिलक वर्मा

दरअसल, दोहा में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ए की पारी के दौरान 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए. प्रिंस यादव के इस ओवर की दूसरी गेंद पर फरहान यूसफ ने कवर्स की ओर शॉट खेला. उनका शॉट सही टाइमिंग के साथ नहीं आया था ऐसे में भारत के लिए कैच का मौका बन गया. कवर्स पर तिलक तैनात थे. उन्होंने कैच लपकने के लिए बाईं ओर दौड़कर डाइव लगाई. तभी गेंद तो भारतीय कप्तान के हाथों में आ गई, लेकिन उनका चेहरा जोर से मैदान पर टकरा गया.

मैदान पर सिर टक्कर लगने के करने तिलक के चेहरे और गर्दन पर जोर का झटका लगा और वह तुरंत ही मैदान पर लेट गए. इस घटना के बाद मैच को कुछ देर के लिए रोक दिया गया और तिलक मैदान से बाहर चले गए. तिलक के बाहर जाने के बाद उपकप्तान रिंकू सिंह ने टीम इंडिया की कमान संभाली और मैच को आगे बढ़ाया.

बैटिंग के लिए उतरे तिलक

तिलक वर्मा के मैदान से बाहर जाते ही उप-कप्तान रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला और आखिरी विकेट गिरने तक टीम के सारे फैसले लिए. तिलक की चोट ने भारतीय टीम की टेंशन जरूर बढ़ा दी थी, लेकिन पाकिस्तान की पारी खत्म होने के साथ ही वह ठीक दिखे और बाद में इंडिया ए के ओर से बल्लेबाजी करने भी उतरे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें