मैदान पर वैभव सूर्यवंशी के साथ हुआ बड़ा हादसा, विप्रज निगम से हुई जोरदार टक्कर, VIDEO
वैभव सूर्यवंशी और विप्रज निगम की हुई टक्कर
Vaibhav-Vipraj Collision: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले जा रहे मैच में बड़ा हादसा होने से टल गया है. मैच के दौरान शुरुआती ओवरों में ही मैदान पर डरावना नजारा देखने को मिला, जिसने भारतीय फैंस की धड़कने बढ़ा दी. दरअसल, पाकिस्तान की पारी के दौरान चौका रोकने की कशिश में भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और विप्रज निगम की बाउंड्री लाइन के पास आपस में पूरी तरह टक्कर हो गई. इस जोरदार टक्कर में वैभव गंभीर रूप से चोटिल होने से बाल-बाल बच गए.
वैभव-विप्रज की खतरनाक टककर
दोहा में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ए के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. शमील हुसैन पीर माज सदाकत की ओपनिंग जोड़ी ने पाकिस्तान को तेज शुरुआत दिलाई. पाकिस्तान की पारी के तीसरे ओवर के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया. ओवर की पांचवीं गेंद पर हर्षित राणा की एक लेंथ गेंद को सदाकत ने ऑन-साइड की ओर जोर से शॉट खेला और गेंद स्क्वायर लेग के ऊपर से बाउंड्री के ओर तेजी से गई.
🔴VIPRAJ NIGAM, WHAT WERE YOU TRYING TO DO WITH VAIBHAV SURYAVANSHI? 🤯 – Vaibhav ran to save the ball from going over the boundary. – But Vipraj Nigam dived to stop the ball, and his leg hit Vaibhav’s head during the dive. HOPEFULLY, VAIBHAV HASN’T SUFFERED ANY INJURY. 👀 https://t.co/UH8SYnF8IR
— Sam (@cricsam02) November 22, 2026
तभी गेंद को रोकने के लिए स्क्वायर लेग और डीप बैकवर्ड पर खड़े दोनों फील्डर वैभव और विप्रज गेंद के पीछे भागे. इसी दौरान गेंद को रोकने के लिए विप्रज ने डाइव लगाई, लेकिन इसी दौरान उनका पैर सीधे दौड़ रहे वैभव के सिर से टकरा गया और दोनों की आपस में टक्कर हो गई.
दर्द में दिखे वैभव
दोनों खिलाड़ियों के बीच यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैभव सूर्यवंशी दर्द से कराहते दिखे. वायरल वीडियो में वैभव दर्द से अपना कंधा पकड़कर बैठे नजर आए. शुरुआत में यह चोट काफी गंभीर नजर आ रही थी, जिसने भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा दी थी. हालांकि, कुछ सेकंड बाद वैभव थोड़े सहज नजर आए और उन्होंने फील्डिंग जारी रखी.
पाकिस्तान ने भारत को दिया 314 रनों का टारगेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने भारत को 314 रनों का टारगेट दिया. पाकिस्तान ए की टीम इन मैच में पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी. 49 ओवर पर ही उनकी पूरी टीम 313 रनों पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट झटके. इसके अलावा आयुष बडोनी को एक सफलता मिली.



