क्रिकेट के मैदान के बाद Linkedln पर विराट कोहली का डेब्यू? वायरल पोस्ट ने खींचा ध्यान

Virat Kohli Viral LinkedIn Post: क्रिकेट के मैदान से अलग भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने प्रोफेशनल करियर में बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने Linkedln पर अपना अकाउंट बनाया.
Virat Kohli

विराट कोहली

Virat Kohli Viral LinkedIn Post: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट के मैदान पर लगातार धूम मचा रहे हैं. कोहली अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं और उन्होंने अपने कुछ बिजनेस भी शुरू किए हैं. 37 साल के विराट ने इसी वजह से अब क्रिकेट के मैदान के बाद प्रोफेशनल पिच पर भी डेब्यू करने का फैसला किया. कोहली ने Linkedln पर अकाउंट बनाया और अपना पहला पोस्ट भी शेयर किया. अपने पहले पोस्ट में उन्होंने अपने विजन और जिस ब्रांड में वह निवेश कर रहे हैं, उसके बारे में बता रहे हैं. उनका यह पहला पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

विराट कोहली का Linkedln डेब्यू

दरअसल विराट कोहली के नाम से Linkedln पर एक नया अकाउंट सामने आया है. इस प्रोफाइल के बायो में उन्हें बीसीसीआई के साथ प्रोफेशनल एथलीट बताया गया है. साथ ही बायो में उनके Business ventures का भी जिक्र किया गया है. प्रोफाइल के मुताबिक कोहली 2025 से Agilitas में इन्वेस्टर और 2026 से One8World के को-फाउंडर हैं. हालांकि यह अकाउंट विराट कोहली का ही है या नहीं इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने इस वजह से बदला फैसला

बिजनेस में निवेश कर रहे कोहली

क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जलवा बिखेरने वाले विराट कोहली मैदान से इतर अलग-अलग बिजनेस में भी निवेश कर रहे हैं. वह अपने अलग-अलग ब्रांड बना रहे हैं. कोहली अभी स्पोर्टसवियर ब्रांड Agilitas में निवेशक हैं और One8World के को-फाउंडर हैं. कुछ ही महीने पहले उन्होंने कोहली ने इस ब्रांड की शुरुआत की थी.

वायरल पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Linkedln के अपने पहले ही पोस्ट में विराट कोहली ने अपने विजन और जिस ब्रांड में उन्होंने इन्वेस्ट किया है, उसके बारे में बताया. अपने इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”मैं हमेशा से एक ऐसे भारत को देखना चाहता था जहां हर खेल को पसंद किया जाए, उसका जश्न मनाया जाए और उसे खेला जाए. आज, वह सपना पहले से कहीं ज़्यादा सच होता दिख रहा है. नई पीढ़ी यह साबित कर रही है कि भारत वर्ल्ड-क्लास एथलीट तैयार कर सकता है और ग्लोबल लेवल पर ब्रांड बना सकता है.

भारत से एक ऐसा स्पोर्ट्स प्लेटफ़ॉर्म बनाने का सपना, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, कंज्यूमर ब्रांड और स्पोर्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन जैसी चीज़ें शामिल हों. यह भरोसा कि भारत ग्लोबल स्पोर्ट्स में सिर्फ़ हिस्सा ही नहीं लेगा, बल्कि उसके भविष्य को आकार देने में भी मदद करेगा.

इसीलिए मैं एक इन्वेस्टर के तौर पर Agilitas से और one8world के को-फ़ाउंडर और को-क्रिएटर के तौर पर जुड़ा हूं. One8 एक ऐसे भरोसे पर बना है जिसे मैंने अपने पूरे करियर में अपनाया है: तरक्की तब होती है जब आप सीमाओं को पार करते हैं, स्टैंडर्ड्स को ऊंचा उठाते हैं और कुछ अलग करने की हिम्मत दिखाते हैं.

हमने इसी तरह दुनिया के सामने इस ब्रांड को पेश किया, और अपने शहर में हजारों लोगों के सामने One8world को हकीकत बनते देखना मेरी जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक था. हमारा विजन साफ है. अब कुछ ऐसा बनाने का समय आ गया है जो हम सबके बाद भी कायम रहेगा. हम इसी सफर पर निकले हैं.

ज़रूर पढ़ें