वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होते ही न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, WTC पॉइंट टेबल में टॉप-2 से हुई बाहर
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड को नुकसान
New Zealand WTC Setback: न्यूजीलैंड और भारत के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. मुकाबले के आखिरी दिन टीम इंडिया जीत की तलाश में थी, लेकिन कीवी बल्लेबाजों ने संघर्ष करते हुए मैच को ड्रॉ करा दिया. हालांकि, इस नतीजे से दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की पॉइंट्स टेबल में नुकसान झेलना पड़ा है. लेकिन इसका ज्यादा नुकसान न्यूजीलैंड को हुआ है क्योंकि कीवी टीम WTC पॉइंट्स टेबल में दूसरे से तीसरे पायदान पर खिसक गई है.
टॉप-2 से बाहर हुई न्यूजीलैंड
भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ करने के बाद न्यूजीलैंड WTC अंक तालिका में दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गया है, जबकि उसका अंक प्रतिशत 66.67% आ गया है. मैच ड्रॉ होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड दोनों को 4-4 अंक मिले है. न्यूजीलैंड के टॉप-2 से बाहर होने पर ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर पहुंच गया. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मैच के ड्रॉ होने के बावजूद चौथे स्थान पर है.
🚨INDIA AT NUMBER 4 IN WTC POINTS TABLE 🚨 – Very less chance for India to qualify for WTC final. https://t.co/ecMJde7xB7
— Cricket Central (@CricketCentrl) November 23, 2026
चौथे स्थान पर बना हुआ है भारत
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बावजूद भारत WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर ही बना हुआ है. हालांकि, उनका अंक प्रतिशत 51.52% से घटकर 50.00% ही रह गया है. साथ ही इस मैच के ड्रॉ होने से भारत के लिए WTC फाइनल की राह और मुश्किल हो गई है. दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत ने 9 विकेट खोकर 720 रन बनाए और अपनी पारी घोषित की, जबकि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 और दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 239 रन बनाए और मैच को ड्रॉ कराया
श्रीलंका के खिलाफ भी ड्रॉ हुआ था मैच
बता दें, करीब 11 साल बाद ऐसा हुआ है जब भारत के लगातार दो टेस्ट मैच ड्रॉ हुए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ होने से पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर अपना आखिरी मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त किया था. मौजूद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) चक्र में भारत के तीन मैच ड्रॉ हो चुके हैं.



