क्या स्मृति मंधाना कप्तान के तौर पर लेंगी हरमनप्रीत कौर की जगह? स्टार बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर
Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना टीम इंडिया की कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर की जगह लेने के लिए तैयार हैं. सलामी बल्लेबाज ने साफ कर दिया है कि उन्हें जब भी मौका मिलेगा, वह कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. भारतीय उप-कप्तान का मानना है कि हरमनप्रीत की डिप्टी के तौर पर बिताए सालों ने उन्हें कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी के लिए तैयार किया है.
कप्तान बनने के लिए तैयार मंधाना
दरअसल हाल ही में द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में स्मृति मंधाना ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की गैर-मौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी करने की संभावना के बारे में सवाल पूछने पर कहा कि हां, बिल्कुल. मैं तैयार हूं. 29 वर्षीय भारतीय सलामी बल्लेबाज ने अपनी कप्तानी क्षमता पर पूरा भरोसा जताया है.
Q: There has been speculation about a Captaincy transition – are you ready to lead India if asked? [Gaurav Gupta from TOI]
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 15, 2026
Smriti Mandhana said "Yes, of course – I am ready". pic.twitter.com/K4AsrTvc4E
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: विराट कोहली ने जीत के बाद शुभमन गिल के लिए किया कुछ ऐसा, VIDEO हो गया वायरल
एक लीडर के रूप में बनाई पहचान
बीते कुछ सालों में स्मृति मंधाना न सिर्फ भारत की एक भरोसेमंद बल्लेबाज रही, बल्कि एक लीडर के रूप में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है. वह एक ऐसी लीडर बनाकर उभरी जो मुश्किल और दबाव वाले हालात में टीम को संभाल सकती हैं. लंबे समय तक उपकप्तान रहने के कारण उन्हें नेतृत्व का अच्छा अनुभव मिला. हरमनप्रीत की गैर-मौजूदगी में वह कई बार टीम की कमान संभाल चुकी हैं.
मंधाना का कप्तानी रिकॉर्ड
29 वर्षीय स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया के लिए 18 टी20 इंटरनेशनल और 4 वनडे मैचों में कप्तानी की है, जिसमें कुल 15 मैचों में जीत मिली है. इसके अलावा मंधाना की अगुवाई में खेले गए सभी चार वनडे मैचों में भारत अजेय रहा है. मंधाना का कप्तानी पर यह बयान लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत की जीत के बाद सामने आया है.