CG News: बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही अत्याचार को लेकर छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में भी भारी आक्रोश दिखाई दिया. सभा के माध्यम से सभी प्रमुख साधु संतों ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के साथ अत्याचार को बंद करने का गुहार लगाई.
CG News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 10वीं बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर आयोजित की जाएंगी. वहीं केन्द्रीकृत परीक्षा लिये जाने के लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए गए है. पिछले दिनों साय कैबिनेट ने कक्षा 5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा लिये जाने का निर्णय लिया था.
CG News: आज कांग्रेस की धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की हुई शुरुआत हुई है. जिला कांग्रेस कमेटी ने धरसीवा धान खरीदी केंद्र का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. धान खरीदी का दौरा करने को लेकर रायपुर के अभियान प्रभारी पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा कि आज से अभियान शुरू हुई है.
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में महतारी वंदन योजना कि 10वीं किस्त जारी की है. जिसके तहत 70 लाख महिलाओं के खाते में 652 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि का ट्रांसफर किया गया है.
CG News: राजधानी रायपुर के अभनपुर में महिला बीईओ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि, हेड मास्टर राजन बघेल बीईओ कार्यालय में उससे घुसकर मारपीट की और गला दबाया. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
CG News: छत्तीसगढ़ की साय सरकार का एक साल पूरा हो गया है, एक साल पूरे होने पर BJP विजय पर्व के रूप में मनाएगी. 13 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रदेशभर अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जाएंगे. सरकार की उपलब्धियां को लेकर आम जनता के बीच जाने की तैयारी है. वहीं कांग्रेस ने इसे EVM में छेड़छाड़ का एक साल पूरा बताया है.
CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास हुए भीषण रोड एक्सीडेंट में एक साथ 4 दोस्तों की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से अभी भी घायल है. मृतक चारों युवक रायपुर के चंगोराभांटा के रहने वाले थे. आसपास में ही चारों का घर भी था. रायपुर शव पहुंचने के बाद आज ही चारों लड़कों का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया.
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी मंत्रालय भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. जिसकी जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होगा.
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की. कैबिनेट की बैठक के ठीक पहले इस मुलाकात से कई मायने निकलकर सामने आ रहे हैं. जिसमें निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर चर्चा की गई, वहीं सीएम साय ने इस मुलाकात की तस्वीर भी साझा की है.
CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लिए खुशखबरी है. यहां से अंबिकापुर के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है. इसमें ₹2000 देकर यात्री सिर्फ 55 मिनट में अंबिकापुर पहुंच सकते हैं. यह विमान सेवा गुरुवार शुक्रवार शनिवार यानी हफ्ते में तीन दिन चलेगी.