chhattisgarh news

अंबिकापुर में जर्जर एनएचः मंत्री बोले- पवन साय ने हमे भी फटकार लगाई

नेशनल हाईवे की जर्जर सड़क को लेकर भाजपा संगठन मंत्री पवन साय ने स्थानीय भाजपा नेताओं और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. बताया जा रहा है कि पवन साय की कार जर्जर सड़क पर करीब दो घंटे तक फंसी रही.

रक्षाबंधन के दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के कई होटलों पर पड़े छापे

रायपुर. रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने “बने खाबो, बने रहिबो 2.0” सात दिवसीय विशेष अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान तेज कर दिया है. पिछले दो दिनों में प्रदेशभर में मिठाई दुकानों, होटल, डेयरी, बेकरी, कन्फेक्शनरी और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई.

आलम-ए-छत्तीसगढ़ः फॉरेस्ट गार्ड के खिलाफ शिकायत पर जांच रिपोर्ट नहीं भेजी, सीसीएफ ने लिखा पत्र

बैकुण्ठपुर. सरगुजा वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक कार्यालय ने कोरिया वनमंडल के एक फॉरेस्ट गार्ड के खिलाफ की गई शिकायत की जांच रिपोर्ट अब तक प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है. मुख्य वन संरक्षक ने कोरिया वनमंडलाधिकारी को महत्वपूर्ण स्मरण पत्र जारी कर संबंधित मामले की जांच रिपोर्ट टीप स्पष्ट अभिमत के […]

crime news

CG फर्नीचर घोटालाः 67 लाख की हेराफेरी, 15 वर्षों बाद हुए गिरफ्तार

फर्नीचर खरीदी में लगभग 67.15 लाख रूपए की हेराफेरी कर शासन को क्षति पहुंचाने के मामले में एसीबी की टीम ने तत्कालीन जिला परियोजना समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन सत्यप्रकाश पाण्डेय और मे. दर्शन फेब्रिकेशन व आकृति प्रिंटिंग प्रेस के संचालक संजय पटेल को गिरफ्तार कर लिया है.

train

छत्तीसगढ़ः निरंकारी संत समागम के लिए भोड़वाल माजरी स्टेशन पर चार ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की सुविधा देने का निर्णय लिया है.

Bhopal Rewa flight

महंगी उड़ान: Bilaspur से प्रयागराज और कोलकाता का हवाई किराया आसमान पर

बिलासपुर. क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत मार्च 2021 में चकरभाठा एयरपोर्ट से नियमित व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत आम यात्रियों को किफायती हवाई सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी. शुरुआत में Bilaspur से प्रमुख शहरों के लिए हवाई किराया अपेक्षाकृत कम था, लेकिन अब किराए में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा […]

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर. नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, कृषि और समृद्धि की जीवनधारा हैं. छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा बनाने में प्रदेश की जीवनदायिनी नदियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

युवा कांग्रेस चुनाव की नई तारीख घोषित, 30 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

रायपुर. छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. चुनावी सदस्यता और चुनाव प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगी और 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी. संगठन ने चुनाव में शामिल होने वाले सदस्यों और इच्छुक युवाओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर जरूरी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

BJP-Congress

भाजपा सांसद ने कहा- कांग्रेस के DNA में नक्सलवाद, बताया इसका Full Form

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ‘दिमागी नक्सल’वाले बयान को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. नक्सली हिंसा के पीड़ितों द्वारा इस तरह की शब्दावली पर आपत्ति जताए जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है. दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर नक्सलवाद को लेकर गंभीर आरोप लगा रहे हैं.

छत्तीसगढ़ः ‘पुष्पा’ स्टाइल में हो रही थी गांजा तस्करी… लेकिन पुलिस के सामने नहीं चली चालाकी

‘ऑपरेशन निश्चय’ अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 151.50 किलोग्राम गांजा जब्त किया है.

ज़रूर पढ़ें