ग्वालियर जिले के एसटीएफ टीआई आनंद कुमार पर शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से बलात्कार का मामले में महिला ने यू-टर्न ले लिया है. महिला ने एफआईआर वापस लेते हुए पुलिस पर ही आरोप मढ़ दिया है.
Gwalior News: जांच के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5500 रुपए का चालान काट दिया. कार पर बने किसिंग निशानों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया.
Gwalior News: ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, यहां की बदहाल सड़कों को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बीच बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है. शहर की सड़कों की गुणवत्ता जांचने हाईकोर्ट की कमेटी सैंपलिंग के लिए मैदान में उतरी और पहले ही दिन की सैंपलिंग के बाद ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय का ट्रांसफर कर दिया गया.
मानसून का दौर जारी है. इस बीच मध्य प्रदेश समेत पूरे देश भर में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. एमपी के दो प्रमुख शहरों के हालात बहुत खराब हो चुके हैं. कई जगहों पर पानी भरा हुआ है, तो कहीं गड्ढे ही गड्ढे हैं. इन दिनों इंदौर और ग्वालियर की सड़कें चलने लायक नहीं हैं.
Gwalior News: इस पूरी कार्रवाई की खास बात यह रही कि जांच टीम को मौके पर पहुंचने की सूचना महज 30 मिनट पहले दी गई थी. टीम बस में बैठकर सीधे निर्धारित स्थल पर पहुंची. हाई कोर्ट ने नगर निगम और अन्य लोगों के संभावित दखल को देखते हुए पहले से तय सड़कों की जांच सूची को भी निरस्त कर दिया था.
Gwalior News: ग्वालियर में ऑनलाइन लोन के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर लोन का विज्ञापन देखकर एक युवक ने ऐप के जरिए रकम उधार ली थी.
Gwalior News: ग्वालियर नगर निगम की टेंडर शाखा से 23 जुलाई को सहायक यंत्री का DSC डोंगल गायब हुआ. CCTV में वार्ड 21 के भाजपा पार्षद बृजेश श्रीवास इसे जेब में रखते दिखे, निगमायुक्त ने FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस को पत्र लिखा है.
Sabalgarh News: बताया जा रहा है कि यह सुविचार विद्यालय में पदस्थ शिक्षक पीके दुलावट द्वारा बोर्ड पर लिखा गया. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मोहन वर्मा बताए जा रहे हैं. सुविचार बोर्ड की तस्वीर सामने आने के बाद इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
Morena News: मुरैना जिले के देवगढ़ स्थित शासकीय मिडिल स्कूल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर के आसपास ब्रह्म भोज का भंडारा आयोजित होता दिखाई दे रहा है, जबकि स्कूल में छात्र और शिक्षक नजर नहीं आ रहे हैं.
Gwalior News: घटना बिजौली थाना परिसर में बने सरकारी क्वार्टर की है. प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार रात में अपने बिस्तर पर सो रहे थे. इसी दौरान बिस्तर में छिपे कॉमन करैत सांप ने उनके हाथ में दो जगह डस लिया.