IIFA Awards 2026: इस साल IIFA Awards में कई फिल्मों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने कई पुरस्कार जीतकर अपना दबदबा बनाया. वहीं 'सैयारा' और 'छावा' को भी अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड मिले. इसके अलावा OTT कैटेगरी में आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने भी कई पुरस्कार अपने नाम किए.
बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान को 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में उनकी फिल्म के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. अपना अवॉर्ड लेते वक्त शाहरुख खान ने स्टेज पर उन्हें सम्मानित करने के लिए मौजूद फिल्म मेकर मणिरत्नम के पैर छुए और एआर रहमान को गर्मजोशी से गले लगाया.