इंदौर में 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस इवेंट में देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे. इस बड़े कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने एक दावा किया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी का कहना है कि 24 घंटे में 20 हजार छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है. बता दें कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कांग्रेस की 30 टीमें एक्टिव हैं.
Indore News: स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका इंदौर अब विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के लिए भी अध्ययन का केंद्र बन रहा है.
Indore Metro: गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा यानी रेडिसन होटल चौराहा तक 17.5 किलोमीटर लंबे रूट पर 6 सितंबर से आम यात्रियों को मेट्रो की सुविधा मिलने लगेगी.
मध्य प्रदेश सहकारिता विभाग में पदोन्नति का अनोखा मामला सामने आया है. बड़वानी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार सुरेश सांवले को पदोन्नति देकर जॉइंट रजिस्ट्रार बनाया गया. उन्होंने 31 अगस्त को सुबह 11 बजे इंदौर में पदभार संभाला और शाम 5 बजे सेवानिवृत्त हो गए. 6 घंटे की सेवा में कोई सरकारी काम नहीं हुआ, लेकिन पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ बढ़ गया. वहीं चार्ज सौंपने वाले अधिकारी के पुराने आदेशों की अपील पर भी सवाल उठ रहे हैं.
Rahul Gandhi Indore: इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज है. नेहरू स्टेडियम को लेकर जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने ग्राउंड फाइनल कर तैयारी शुरू कर दी है। वहीं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने सज्जन सिंह वर्मा को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को कार्यक्रम का न्योता देने की जिम्मेदारी दी है. वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ‘वृद्धों की गूंज’ होगी, तो कैलाश विजयवर्गीय को बुलाने के लिए उनके घर जरूर जाएंगे.
Indore News: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिला कांग्रेस की ओर से रजिस्ट्रेशन के लिए QR कोड जारी किया गया है.
इंदौर से साइबर ठगी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला के गूगल पर अमेजन का कस्टमर केयर नंबर खोजना भारी पड़ गया है. आरोपियों ने महिला से लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है.
Indore News: खाद्य सुरक्षा प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, सयाजी होटल से लिए गए पनीर, सान्या मीडियम फैट पनीर और खोपरा बूरा के नमूने अवमानक मिले हैं.
Indore News: इंदौर में IAS की नेम प्लेट लगाकर रौब झाड़ने वाले युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को जिला कलेक्टर बताकर लोगों को गुमराह करता था.
Indore News: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले इंदौर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. शहर में धारा-163 लागू कर दी गई है. अब बिना अनुमति के किसी भी राजनैतिक कार्यक्रम को आयोजित करना संभव नहीं होगा.