CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है. प्रदेश में पारा 46 डिग्री का पार पहुंच गया है. वहीं इसका असर पशु-पक्षियों में भी देखने को मिल रहा है. इसी बीच कोरबा-पाली में नौकोनिया तालाब के किनारे डेरा जमाए 150 से ज्यादा प्रवासी चमगादड़ों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई है.
CG News: कोरबा में विवाहिता महिला विनीता की मौत के बाद मामला संदिग्ध हो गया है. मायके वालों के शक के आधार पर दफन के चौथे दिन बाद कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया है. मायके पक्ष ने पति मुकेश पाटले और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगाई है.
CG Rail Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा टल गया. कुसमुंडा स्थित कुसमुंडा सायलो साइडिंग में मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोयला लोडिंग के दौरान एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया.
CG News: एक महिला अपने परिवार चलाने के लिए फैक्ट्री पहुंचती है, लेकिन पहले वहां दिन मशीन की चपेट में आकर उसकी मौत हो जाती है. इस हादसे ने नाबालिग के सिर से मां का साया उठा दिया.
CG News: सुशासन तिहार के तहत लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लखपति दीदी मंजू के हाथों से पानीपुरी का स्वाद चखा है. शनिवार को लेमरू स्थित जनसमस्या निवारण में मुख्यमंत्री पहुंचे थे. शिविर पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लखपति दीदी मंजू के गुपचुप ठेले पर पहुंचे और यहां गुपचुप खाया.
Korba: कोरबा-कटघोरा सड़क मार्ग के पास स्थित पिकनिक स्पॉट झोराघाट में शनिवार को हादसा हो गया. यहां पिकनिक मनाने गए 17 साल के युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई.
Korba: कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां सड़क हादसे में घायल महिला के पैर का ऑपरेशन तो कर दिया गया, लेकिन डॉक्टर रॉड लगाने के बाद जरूरी स्क्रू लगाना ही भूल गए.
Pandit Dhirendra Shastri in korba: कोरबा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय हनुमंत कथा के चौथे दिन दो लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई. 543 लोगों ने घर वापसी की.
CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से गजब का मामला सामने आया है. जहां रातों रात नहर पर बना चार दशक पुराना 10 टन का लोहे का पुल चोरी हो गया. इससे स्थानीय लोग हैरान रह गए. नहर पर बना यह 70 फीट लंबा पुल पैदल आने-जाने के लिए इस्तेमाल होता था.
CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ऐसा गांव है, जहां अदृश्य शक्ति का प्रकोप है. लोगों को हर वक्त किसी अनहोनी का डर सताता है. दहशत ऐसी कि ग्रामीण अपने घरों के सामने की तरफ दरवाजा नहीं रखते. इस डरावनी कहानी का राज क्या है? इस रिपोर्ट में देखते हैं.